नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में उतरा सर्व ब्राहम्ण समाज सर्व ब्राहम्ण महासभा की बैठक का आयोजन


भोपाल
देशहित में नागरिकता के लिये किये गये संसोधन से नागरिकता की राह आसान होगी एवं सभी को समानता का अधिकार मिलेगा। संसोधित नागरिकता कानून देशहित में है और सर्व ब्राहम्ण संगठन इसका पुरजोर समर्थन करता है। यह बात सर्व ब्राहम्ण महासभा की बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि कुछ लोग अधूरी जानकारी की वजह से नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं। यदि इसका अध्ययन किया जाये जिनके पास पहले से भारत की नागरिकता है उन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
आर्थिक आधार पर हो आरक्षण - शर्मा
आरक्षण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखेगा संगठन
संगठन की बैठक को संबोधित करते हुये सर्व ब्राहम्ण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने कहा कि वर्तमान में आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता है इसलिये या तो आरक्षण व्यवस्था समाप्त हो या फिर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाये। शर्मा ने बताया कि आरक्षण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की जायेगी।



भोपाल जिला इकाई की घोषणा, बबलू शर्मा जिलाध्यक्ष नियुक्त
सर्व ब्राह्मण महासभा जिला भोपाल की बैठक शगुन गार्डन भौंरी में आयोजित की गई जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष हरीश मिश्र ने पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें जिला अध्यक्ष बबलू पुरुषोत्तम शर्मा को नियुक्त किया गया। महामंत्री संतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, सीताशरण शर्मा डॉ राजेन्द्र भार्गव बैरसिया, रामकिशोर शर्मा, भौंरी, राजा तिवारी को बनायाग गया है। अनिल महाराज, दीपक दुबे लालघाटी को मंत्री नियुक्त किया गया। जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी विवेक शर्मा को सौंपी गई।