भोपाल
26 दिसम्बर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण स्पर्श सुबह 5:16 से होगा। और ग्रहण मध्य 9: 36 पर होगा। वहीं ग्रहण मोक्ष यानी समापन दिन में 11:15 पर होगा। यह ग्रहण सुबह 8 बजे से शुरू होकर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 5 घंटे 36 मिनट होगी।
ज्योतिषियों का कहना है कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण तबाही का कारण बन सकता है। इसलिए लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण लोगों की सार्वजनिक और व्यक्तिगत जिंदगी दोनों में असर डालेगा। ये ग्रहण आने वाले साल पर भी असर डालेगा। सूर्य ग्रहण केतु में लग रहा है और यह भारत में भी दिखाई देगा।
26 दिसंबर को काल पुरुष की कुंडली में धनु लग्न उदय हो रहा है। भारतवर्ष की कर्क राशि है। कर्क राशि से छठे भाव में ये ग्रहण लगने जा रहा है। छठा भाव रोग, शत्रु, परेशानी, विपत्ति और प्राकृतिक आपदा के लिए जिम्मेदार होता है।
इसके अलावा छठे भाव में पांच ग्रहों का भी योग बन रहा है. धनु राशि में सूर्य के अलावा चंद्र, बुध, गुरू, शनि केतु विराजमान है। धनु में शनि होने की वजह से सभी ग्रह भारी हो जाएंगे। काल पुरुष की कुंडली में जब एक तरफ सारे ग्रह चले जाएं तो समझिए आपके जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं.
पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि 25 दिसम्बर दिन बुधवार से रात 8:14 से सूतक लग जाएगा। उनका कहना है कि ग्रहण के समय कीर्तन, भजन और हवन इत्यादि कार्य करना चाहिए और ईश्वर की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए, ग्रहण मुक्त होने के बाद पूजन, पाठ, हवन, दान आदि करना चाहिए।
– पंडित रवि पटेरिया शास्त्री लालघाटी गुफा मंदिर सैनिक कॉलोनी नुक्कड़ वाली माता मंदिर पुजारी मोबाइल नंबर 9993031633