खेल मैदान में सिर्फ फ्लड लाईट लगाकार विकास कार्य अधूरा छोड़ा, विवादों के कारण नहीं मिल रही उपनगर के लोगों को खेल मैदान की सौगात
संत हिरदाराम नगर
संत नगर दशहरा मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। लेकिन काफी समय से काम अटका हुआ है यहां पर दो विभागों के तालमेल के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। यहां पर चारों ओर लाईट लगा दी गई है बाकी काम अधूरा होने से रहवासियों को परेशानी हो रही है।  गौरतलब है कि संत हिरदाराम नगर का एक मात्र दशहरा मैदान को सवारने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे है। यहां पर समय-समय पर टूर्नामेंट होते रहते है ऐसे में मैदान में सुविधाएं नहीं होने से खेल प्रेमी परेशान होते है। यह वह मैदान है जहां पर कई आयोजन और दशहरा पर्व मनाया जाता है इसके अलावा पगड़ी रस्म भी यहीं की जाती है। लेकिन बार-बार मांग केे बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ घोषणाएं ही की जाती रही है। आज तक यहां पर मैदान को विकसित करने पर ध्यान नहीं दिया गया है। 


चारों तरफ लगाई गई फ्लड लाईट
मैदान में कम रोशनी के कारण अन्धेरे में खिलाड़ियों को परेशानी तो होती है साथ ही दशहरा पर्व भी कम रोशनी में मनाया जाता है। यहां पर चारों ओर फ्लड लाईट लगा दी गई है। खेल मैदान को विकसित करने में यहां पर 22 लाख का खर्चा आयेगा। बाबजुद इसके निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है।  


खेल विभाग को देना चाहिए ध्यान
संत नगर के बीचो-बीच स्थित इस खेल मैदान को मध्यप्रदेश सरकार का खेल विभाग को स्टेडियम के रूप में विकसित करना चाहिए साथ ही इसकी जिम्मेदारी भी विभाग को लेनी चाहिए। इससे संत नगर में स्टेडियम निर्माण से खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।